फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs of engineer

जेई के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Fri, 07 Mar 2014 09:34 PM IST
Updated Fri, 07 Mar 2014 09:34 PM IST
विज्ञापन
jobs of engineer

ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर कुल 197 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 31 मार्च, 2014 से की जाएगी।

शानदार पद, आकर्षक वेतन

jobs of engineer

विज्ञापित पदों में जेई (सिविल) के 29 पद, जेई (मैकेनिकल) के 3 पद, जेई (इलेक्ट्रोनिक्स) के 7 पद, सर्वेयर के 31 पद, फोरमैन के 7 पद, जूनियर एक्सक्यूटिव असिसटैंट के 63 पद, जूनियर अकाउंटेंट के 23 पद, सहायक शिक्षक के 9 पद, जूनियर फार्मासिस्ट के 14 पद, इलेक्ट्रिशियन-III के 11 पद शामिल हैं।

उपरोक्त पदों पर चयनित उम्मीदवार को पदानुसार पे बैंड-1 के तहत 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2800 रुपये तथा पे बैंड-2 के तहत 9300 से 34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये वेतनमान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान लीजिए, क्या है योग्यता?

jobs of engineer

इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में इंजीनियरी का डिप्लोमा हो। शिक्षक के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास विज्ञान विषय में स्नातक की डिग्री तथा किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से बी.एड. की डिग्री हो।

जूनियर एक्सक्यूटिव असिसटैंट के आवेदक के पास किसी श्रेणी में स्नातक की डिग्री तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा हो।

विज्ञापन

पदों के लिए यह है आवेदन प्रक्रिया

jobs of engineer

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर, आवेदन पत्र को भरकर 'जनरल मैनेजर, (पी एंड ए) आई/सी, ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, ओएमसी हाऊस, भुवनेश्वर-751001' के पते पर भेजें।

ओवदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2014 है। अधिक जारकारी के लिए उम्मीदवार माइनिंग कॉर्पोरेशन की वेबसाइट  http://www.orissamining.com/web/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed