क्लर्क के पदों पर भर्ती, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहत् मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में क्लर्क के 942 पदों को भरने के लिए जारी की गई विज्ञप्ति के तहत 18-33 वर्ष की उम्र के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों में 619 पद सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। शेष पद महाराष्ट्र राज्य के आरक्षित उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं।
50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं
इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड या संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12 पास होना चाहिए।
इसके अलावा उसको अंग्रेजी अथवा मराठी भाषा में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग में पारंगत होना चाहिए और इसका प्रमाणन डोएक से मिला हो।
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद टाइपिंग टेस्ट
इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार के एक निश्चित अनुपात में साक्षात्कार व टाइपिंग टेस्ट के लिए उम्मीदवारों को बुलावा भेजा जाएगा।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को निर्धारित प्रक्रिया से 400 रुपये जमा कराना होगा। आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये रखा गया है।
ऑनलाइन करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 4 अप्रैल, 2014 और एसबीआई के माध्यम से आवेदन की फीस का भुगतान करने की अंतिम तारीख 5 अप्रैल, 2014 निर्धारित है।
आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट http://portal.mcgm.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।