फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in uttarakhand pcs,

खुला नौकरी का पिटारा: 747 पदों पर भर्ती

Mon, 22 Sep 2014 10:22 AM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
jobs in uttarakhand pcs,

लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड ने मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों को भरने के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


पदों की कुल संख्या 747 है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 399 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 145 पद, अनुसूचित जाति के 195 पद व अनुसूचित जनजाति के 8 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों की शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की उपाधि या उसके समकक्ष अर्हता रखी गई है। आवेदकों की उम्र सीमा 21 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जायेगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया व वेतनमान

jobs in uttarakhand pcs,

इन पदों के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

साक्षात्कार से पहले अभ्यर्थियों को समस्त शैक्षणिक व आरक्षण संबंधी दावों को मूल प्रमाण पत्र के रूप में प्रस्तुत करना होगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त किए गए अंकों के योग के आधार पर होगा।

विज्ञापित पदों के लिए 15,600 से 39,100 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये, आरक्षित वर्ग को 60 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। किसी अन्य माध्यम से या बिना आवेदन शुल्क के किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

इस प्रकार से करें आवेदन

jobs in uttarakhand pcs,

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड पीएससी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर, 2014 तथा एसबीआई बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2014 निर्धारित की गई है।

पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट समस्त आवश्यक दस्तावेजों व परीक्षा शुल्क के बैंक चालान की छायाप्रति के साथ आयोग कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, 2014 है।

आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निर्धारित तिथि तक आयोग कार्यालय में जमा न करने पर अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त कर दिया जायोगा। अभ्यर्थी आवेदन की एक प्रति भविष्य में चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें।

आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड पीएससी की वेबसाइट http://ukpsc.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed