SSC में 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सुरक्षा बलों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापित पदों में केंद्रीय सशस्त्र बल में सब-इंस्पेक्टर के 2197 पद, दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 131 पद तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में एएसआई के 564 पद शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस के शामिल पदों पर केवल पुरुष आवेदक ही आवेदन कर सकते हैं।
अच्छी पोस्ट, आकर्षक वेतन
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 को से की जाएगी। वेतनमान के तौर पर केंद्रीय सशस्त्र बल में एसआई और दिल्ली पुलिस में एसआई के पद पर चयनित उम्मीदवार को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में एएसआई के पद पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2800 रुपये दिया जाएगा।
इन तिथियों पर होंगी परीक्षाएं
इन पदों पर चयन के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पेपर-I की परीक्षा 22 जून, 2014 और पेपर-II की परीक्षा 21 सितंबर, 2014 को आयोजित की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री धारक हो।
आवेदन शुल्क के तौर पर आवेदकों को निर्धारित प्रकिया से 100 रुपये जमा कराना होगा। महिला समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क के मुक्त रखा गया है।
इन पदों पर ऐसे करें आवेदन
ऑफलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल, 2014 है। आवेदन करने एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट http://ssconline.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।