SSC के जरिए सरकारी नौकरी का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (SSC-ER) ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं।
इन पदों में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, क्वारनटीन इंस्पेक्टर, सीनियर स्टोर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट व जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पद शामिल हैं। पदों की कुल संख्या 32 है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसमें स्नातक व परास्नातक शामिल है।
आवेदन शुल्क व उम्र सीमा
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए 50 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग व महिला वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा। आवेदन शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी सीआरएफएस के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
इन पदों के लिए उम्र सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। जिसमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, क्वारनटीन इंस्पेक्टर के लिए 30 वर्ष, सीनियर स्टोर असिस्टेंट के लिए 27 वर्ष व जूनियर असिस्टेंट के लिए 25 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।
योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया व वेतनमान
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों चयन लिखित परीक्षा, प्रमाणपत्रों का सत्यापन व स्किल परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापित पदों में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, क्वारनटीन इंस्पेक्टर, सीनियर स्टोर असिस्टेंट के लिए 9,300 से 34,800 रुपये व जूनियर असिस्टेंट के लिए 5,200-20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
एसएससी की वेबसाइट से डाउनलोड करें आवेदन पत्र
योग्य उम्मीदवार केवल ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। योग्य उम्मीदवार पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित दस्तावेजो और आवेदन शुल्क के साथ दिए गए पते पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर, 2014 निर्धारित की गई है। पंजीकरण व अन्य आवश्यक जानकारी एवं निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.sscer.org/ पर लॉग ऑन करें।