फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in sbi

भारतीय स्टेट बैंक में 1837 पदों पर भर्ती

Mon, 07 Apr 2014 12:41 PM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
jobs in sbi

एसबीआई में प्रोबेशनरी अधिकारी के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


पीओ के रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 1837 रिक्तियां जारी की गई हैं। इसमें 758 पद अनारक्षित हैं। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा आकर्षक वेतन

jobs in sbi

आयु सीमा के तौर पर इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

आयु की गणना 1 अप्रैल, 2014 से की जाएगी। वेतनमान के तौर पर इस पद पर चयनित उम्मीदवार के लिए 14,500-25,700 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मई में हो सकती है परीक्षा

jobs in sbi

शैक्षिक योग्यता के तहत एसबीआई बैंक पीओ के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी भी विधा में स्नातक की डिग्री प्राप्त हो। कॉल लेटर 30 मई, 2014 से डाउनलोड किया जा सकेगा। इस पद के लिए मई में परीक्षा संभावित है।

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, 2014 है।

विज्ञापन

यह है आवेदन प्रक्रिया

jobs in sbi

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा।

आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की वेबसाइट http://www.sbi.co.in/user.htm पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed