RPSC में नौकरी का मौका, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर कुल 55 रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में डिप्टी कमांडेंट के 8 पद, सहायक वैधक अभियंता के 4 पद, कनिष्ठ भू-भैतिकवेत्ता का 1 पद, कृषि अधिकारी के 32 पद और मत्स्य विकास अधिकारी के 10 पद शामिल हैं। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आकर्षक वेतनमान
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 तथा अधिकतम आयु पदानुसार 35 से 42 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।
आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15,600-39,100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न है। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरपीएससी की वेबसाइट http://rpsconline.rajasthan.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।