रेल मंत्रालय में नौकरी, करें ऑनलाइन आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे मंत्रालय के अंतर्गत डीएफसीसी में योग्य उम्मीदवारों के लिए असिस्टेंट मैनेजर व एक्जिक्यूटीव के कुल 164 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों में असिस्टेंट मैनेजर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन), एक्जिक्यूटीव (सिविल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन, फाइनेंस) के पद शामिल हैं।
इन पदों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार संबंधित डिप्लोमा व डिग्री अलग-अलग निर्धारित की गई है।
आवदेन शुल्क व उम्र सीमा
विज्ञापित पदों में असिस्टेंट मैनेजर के लिए आवेदन करने वाले सामान्य व पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए तथा एक्जिक्यूटिव पद के लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में एसबीआई में चालान के माध्यम से जमा करना होगा।
आरक्षित वर्ग, विकलांग व भूतपूर्व कर्मचारियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधितकम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु की गणना 30 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को सर्वप्रथम एक लिखित परीक्षा देनी होगी। सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में अधिकतम अंक पाने वाले उम्मीदवार को चयनित किया जाएगा।
लिखित परीक्षा 24 अगस्त, 2014 को निर्धारित की गई है। असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए 3 अक्टूबर, 2014 को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते हैं। अभ्यर्थी 16 जुलाई, 2014 तक पंजीकरण करके तथा 21 जुलाई तक बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने के बाद 25 जुलाई, 2014 तक आवेदन प्रक्रिया के दूसरे चरण को पूर्ण कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित लिंक पर लॉग ऑन करके अपने आवेदन को भर सकते हैं। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए वेबसाइट www.dfccil.gov.in पर लॉग ऑन करें।