फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in railway

खुशखबरी: रेलवे में निकलीं 27000 नौकरियां

Sun, 02 Feb 2014 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 02 Feb 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
jobs in railway

आईटीआई और आईईआरटी से तकनीकी शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों के लिए रेलवे में रोजगार पाने का सुनहरा मौका सामने है। नौकरी की तलाश में भटक रहे बेरोजगार युवकों के लिए रेलवे ने 26667 रिक्त पद घोषित किए हैं।

विज्ञापन


इसमें असिस्टेंट लोको पायलट, टीआरएस मोटर मशीन, डीजल इलेक्ट्रिकल, कैरेज एंड वैगन, इलेक्ट्रिकल, डीजल मैकेनिकल, फिटर, कारपेंटर, पाइप लाइन फिटर, ब्रिज सारंग, ड्रॉफ्टमैन सिविल जैसे पद हैं। रिक्त पदों के लिए 17 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


यह पद किसी एक रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के नही हैं। देशभर में फैले आरआरबी के जरिए इनकी भर्तियां की जाएंगी।

सामान्य के लिए 13464 पद रिक्त

jobs in railway

हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले युवकों के बीच रेलवे शुरू से पसंदीदा क्षेत्र रहा है। नई भर्तियों में सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 13464 रिक्त पद हैं।

एससी के लिए 4122, एसटी के 2460 और ओबीसी के लिए 6521 पद हैं। इसके अतिरिक्त 2576 रिक्त पद भूतपूर्व सैनिकों, 216 पद आर्थोपेडिकली हैंडीकैप्ड, 20 पद विजुअली हैंडीकैप्ड के लिए भी हैं।

रिक्त पदों के लिए आरआरबी इलाहाबाद, गोरखपुर, चंडीगढ़ भी भर्तियां करेंगे।

कौन कर सकता आवेदन?

jobs in railway

इलाहाबाद आरआरबी में असिस्टेंट लोको पायलट के 955, टेक्नीशियन इलेक्ट्रिक टीआरडी के 145, टेक्नीशियन सिगनल के 124 समेत आधा दर्जन श्रेणियों के 1531 पदों पर भर्तियां होनी हैं। रेलवे बोर्ड ने तय किया है कि रिक्त घोषित किए गए पदों के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर 15 जून को लिखित परीक्षा कराई जाएगी।

परीक्षाओं के लिए ये है योग्यता
असिस्टेंट लोको पायलट के लिए इंटर उत्तीर्ण, एक्ट एप्रेंटिस कोर्स या नेशनल काउंसिंल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग या ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्नीकल एजूकेशन से मान्यता प्राप्त आईटीआई कोर्स किए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

अन्य पदों के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण और एक्ट एप्रेंटिस या नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग से मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रशिक्षित अर्ह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed