फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in railway

रेलवे में 20,000 पद खाली, होगी बंपर भर्ती

Thu, 19 Sep 2013 01:45 PM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 19 Sep 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
jobs in railway

रेलवे में खाली पड़े पदों को जल्द भरने का अभियान शुरू करने जा रहा है। सरकारी नौकरी की चाहत में रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के पास लगभग एक लाख बेरोजगारों के आवेदन पहुंचे हैं।

विज्ञापन


इतनी बड़ी परीक्षा को कराने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है। देहरादून में 27 अक्टूबर से आठ दिसंबर के बीच परीक्षा कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

रेलवे में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। अब इनकी भर्ती की कवायद चल रही है। मंडल स्तर पर परीक्षाएं कराई जाएंगी। एडीआरएम हितेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि उत्तर रेलवे में भी बड़ी संख्या में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


खाली पदों का आंकड़ा बीस हजार के आसपास माना जा रहा है, जिन्हें भरने की जिम्मेदारी रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के पास है। पिछले दिनों आवेदन मांगे गए थे।

जिसमें एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इन सभी की परीक्षा देहरादून में कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की बड़ी तादाद देखते हुए परीक्षा को पांच चरणों में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा 27 अक्टूबर से आठ दिसंबर के बीच होगी। इसमें मंडल के सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगेगी। इसके साथ ही रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की तैयारी कर रहा है।

जिससे जल्द ही अन्य पदों के लिए हजारों की संख्या में रिक्तियों पर आवेदन मांगे जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed