फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in ongc

800 से ज्यादा सरकारी नौकरी, करें आवेदन

Sat, 22 Mar 2014 07:32 AM IST
Updated Sat, 22 Mar 2014 07:32 AM IST
विज्ञापन
jobs in ongc

ऑयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन लिमिटेड में इंजीनियरिंग के विभिन्न विभागों में सहायक इंजीनियर व अन्य महत्वपूर्ण रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 842 रिक्तियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक व आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
विज्ञापन


आयु की गणना 22 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

इन पदों के लिए करें आवेदन

jobs in ongc

ऑयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन लिमिटेड में कुल 842 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापित पदों में सहायक एक्सक्यूटिव इंजीनियर (सीमेंटिंग) के 31 पद, सहायक एक्सक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) के 10 पद, सहायक एक्सक्यूटिव इंजीनियर (ड्रीलिंग) के 110 पद, सहायक एक्सक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 47 पद, सहायक एक्सक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रोनिक्स) के 18 पद, सहायक एक्सक्यूटिव इंजीनियर (एनवायरमेंट) के 6 पद, सहायक एक्सक्यूटिव इंजीनियर (इंस्ट्रुमेंटेशन) के 23 पद, सहायक एक्सक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल) के 72 पद, सहायक एक्सक्यूटिव इंजीनियर (प्रोडक्‍शन) के 217 पद, सहायक एक्सक्यूटिव इंजीनियर (रिजवॉयर) के 14 पद, सहायक विधि सलाहकार, केमिस्ट, फायर ऑफिसर, सुरक्षा अधिकारी, परिवहन अधिकारी इत्यादि के पद शामिल हैं।

जानिए, कब होगी लिखित परीक्षा?

jobs in ongc

विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 22 जून, 2014 को आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को निर्धारित प्रक्रिया से 500 रुपये जमा कराना होगा जबकि आरक्षित वर्ग को 100 रुपये जमा कराना होगा। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 24900-50500 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन

इस तरह करें आवेदन

jobs in ongc

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। इन पदों पर उम्मीदवार ओएनजीसी की वेबसाइट पर 23 मार्च, 2014 से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल, 2014 निर्धारित है। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार ओएनजीसी की वेबसाइट http://www.ongcindia.com/wps/wcm/connect/ongcindia/Home/Career/Career+Profiles/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed