फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in northan railway indian railway apply now.

10वीं पास करें रेलवे में नौकरी

Mon, 06 Oct 2014 11:16 AM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
jobs in northan railway indian railway apply now.

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, इलाहाबाद ने विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के अलावा आवेदकों के पास तकनीकी ज्ञान से संबंधित 'आईटीआई' प्रमाणपत्र का होना आवश्यक है। इन पदों पर भर्ती खेलकूद कोटा के अंतर्गत की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए केवल एथलीट, क्रिकेट, जिम्नास्टिक, हॉकी, टेबल टेनिस, वेट लिफ्टिंग, रेसलिंग, बैडमिंटन व तैराकी के खेल में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं/ओलंपिक गेम्स/ विश्व कप/ विश्व चैंपियनशिप/एशियन गेम्स/कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिए हुए आवेदकों का ही चयन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

वेतनमान व चयन प्रक्रिया

jobs in northan railway indian railway apply now.

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड इलाहाबाद ने जिन पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया है उन पदों के लिए वेतनमान 5200 से 20,200 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन टाइपिंग परीक्षा, मेडिकल परीक्षण, खेल प्रतिभा परीक्षा, व्यक्तित्व परीक्षण व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।

टाइपिंग परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भारतीय पोस्टल ऑर्डर 'चेयरमैन रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, इलाहाबाद' इलाहाबाद में देय के नाम से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा।

योग्य अभ्यर्थी, इस प्रकार से करें आवेदन

jobs in northan railway indian railway apply now.

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।

आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्वहस्ताक्षरित करके व भारतीय पोस्टल ऑर्डर के साथ 'चेयरमैन, रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, नवाब युसूफ रोड, वाल्मीकि चौराहा, जिला- इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश -211001' के पते पर साधारण डाक के माध्यम से भेजे।

किसी अन्य तरीके से भेजा गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इलाहाबाद की वेबसाइट http://www.ncr.indianrailways.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed