फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in ndmc

NDMC में जेई की भर्ती, करें आवेदन

Fri, 25 Jul 2014 05:28 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
jobs in ndmc

एनडीएमसी में योग्य उम्मीदवारों के लिए इलेक्ट्रीकल इंजीनियरों के कुल 50 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 35 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 17 पद, अनुसूचित जाति के 9 पद व अनुसूचित जनजाति के 4 पद शामिल हैं। इन पदों की शैक्षिक योग्यता पद से संबंधित डिप्लोमा व डिग्री निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित दो साल का कार्यअनुभव  आवश्यक है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया व वेतनमान

jobs in ndmc

आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनके शैक्षिक योग्यता व कार्य अनुभव के आधार पर सामान्य वर्ग के पदों की संख्या से चार गुना व आरक्षित वर्ग के पदों की संख्या से पांच गुना ज्यादा, साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापित पदों में जूनियर इंजीनियरों के लिए 28475 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता व कार्यअनुभव से संबंधित सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रति लाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

jobs in ndmc

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। अभ्यर्थी 7 अगस्त, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित लिंक पर लॉग ऑन करके दिए गए निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन को भर सकते हैं। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए वेबसाइट www.ndmc.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed