फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in navy

नेवी में नौकरी का मौका, करें आवेदन

Tue, 11 Mar 2014 08:47 PM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
jobs in navy

भारतीय नौसेना में अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में उम्मीदवार तकनीकी शाखा, सबमैरिन स्पेशलाइजेशन और कार्यकारी (जीएस)/हाइड्रो कैडर के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर नियुक्ति के लिए निर्धारित शैक्षिक एवं शारीरिक योग्यता रखने वाले अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।

इंजीनियरिंग के छात्र करें आवेदन

jobs in navy

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर मैकेनिकल/ मैरीन/ ऑटोमोटिव/ मैकाट्रानिक्स/ इंडसट्रियल व प्रोडक्‍शन/ मैटालर्जी/ एरोनॉटिकल/ इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ पावर इंजीनियरिंग/ कंट्रोल सिस्टम इंजीनियरिंग आदि इंजीनियरिंग की संबंधित किसी एक विधा में 65 प्रतिशत अंकों के साथ बी.ई./बी.टेक की ‌डिग्री धारक हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षक वेतन के साथ नौकरी

jobs in navy

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए ‌न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष, छह माह तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। इन पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को पदोन्नती के हिसाब से पद से संबंधित स्केल के तहत वेतनमान दिया जाता है।

सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित उम्मीदवार को 15,600-39,100 रुपये तथा ग्रेड पे 6,000 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह है आवेदन की प्रक्रिया

jobs in navy

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदक ऑनलाइन भरे फार्म  की दो प्रतियों का प्रिंट लें। भरे हुए आवेदन पत्र की एक प्रति को 'पोस्ट बॉक्स नं. 04, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली-110021' के पते पर भेजें।

ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2014 तथा भरे हुए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने एवं अधिक जानकारी के लिए ‌उम्मीदवार http://www.nausena-bharti.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed