नेवी में नौकरी का मौका, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौसेना में अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में उम्मीदवार तकनीकी शाखा, सबमैरिन स्पेशलाइजेशन और कार्यकारी (जीएस)/हाइड्रो कैडर के पद शामिल हैं।
इन पदों पर नियुक्ति के लिए निर्धारित शैक्षिक एवं शारीरिक योग्यता रखने वाले अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
इंजीनियरिंग के छात्र करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर मैकेनिकल/ मैरीन/ ऑटोमोटिव/ मैकाट्रानिक्स/ इंडसट्रियल व प्रोडक्शन/ मैटालर्जी/ एरोनॉटिकल/ इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ पावर इंजीनियरिंग/ कंट्रोल सिस्टम इंजीनियरिंग आदि इंजीनियरिंग की संबंधित किसी एक विधा में 65 प्रतिशत अंकों के साथ बी.ई./बी.टेक की डिग्री धारक हो।
आकर्षक वेतन के साथ नौकरी
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष, छह माह तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। इन पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को पदोन्नती के हिसाब से पद से संबंधित स्केल के तहत वेतनमान दिया जाता है।
सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित उम्मीदवार को 15,600-39,100 रुपये तथा ग्रेड पे 6,000 रुपये दिया जाएगा।
यह है आवेदन की प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदक ऑनलाइन भरे फार्म की दो प्रतियों का प्रिंट लें। भरे हुए आवेदन पत्र की एक प्रति को 'पोस्ट बॉक्स नं. 04, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली-110021' के पते पर भेजें।
ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2014 तथा भरे हुए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने एवं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://www.nausena-bharti.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।