मेट्रो ट्रेन में भर्ती, 480 पद खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलौर मैट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि.(बीएमआरसीएल) ने कुल 480 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में 350 पद मेंटेनर के हैं, जिनका वेतनमान 10170 से 18500 रुपए है। इसके अलावा ट्रेन ऑपरेटर के पद भी हैं जिनकी संख्या 130 है।
ट्रेन ऑपरेटर के पद का वेतनमान 14000 से 26950 रुपए निर्धारित है। इन पदों के लिए विज्ञप्ति बीएमआरसीएल के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस विंग के जरिए निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर, 2014 है।
सामान्य वर्ग और कर्नाटक राज्य से बाहर के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। राज्य के आरक्षित वर्ग में आने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।
बीएमआरसीएल में नौकरी का मौका
बीएमआरसीएल में रिक्त 480 पदों में से 350 मेंटेनर के पदों के तहत उम्मीदवार ने 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास की हो और साथ ही आईटीआई का दो वर्ष का डिप्लोमा कर रखा हो।
ट्रेन ऑपरेटर के पदों के लिए उम्मीदवार को 10 वीं पास और तीन वर्षीय इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलैक्ट्रोनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक होना चाहिए।
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा जो कि आपको बीएमआरसीएल की वेबसाइट http://bmrc.co.in/careers.htm पर जाकर करना होगा। इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कन्नड़ भाषा में लिखना, समझना और बोलना आना चाहिए।