फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in itbp

ITBP में सरकारी नौकरी का मौका

Tue, 12 Aug 2014 09:17 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
jobs in itbp

ITBP में योग्य उम्मीदवारों के लिए पैरा मेडकिल स्टाफ के कुल 35 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स), असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (फर्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन), व हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं रखी गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों को पद से संबंधित डिप्लोमा/डिग्री व कार्य अनुभव का होना आवश्यक है। साथ ही साथ उम्मीदवार को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

वेतनमान व आवेदन शुल्क

jobs in itbp

विज्ञापित पदों में सब इंस्पेक्टर के लिए 9,300-34,800 रुपये व अन्य सभी पदों के लिए 5,200-20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 170 सेमी. व महिला उम्मीदवारों की लंबाई 150 सेमी. होनी चाहिए। आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपए का आईपीओ या सीआरएफएस निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया व उम्र सीमा

jobs in itbp

इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, ट्रेड परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। विज्ञापित पदों में सब इंस्पेक्टर के लिए 21-30 वर्ष, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए 20-28 वर्ष व हेड कांस्टेबल के लिए 18-25 वर्ष आयु निर्धारित की गई है। आयु की गणना 5 सितंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

jobs in itbp

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://itbpolice.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed