फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in indian railway.

6000 पद खाली, 10वीं पास पाएं नौकरी

Sat, 20 Sep 2014 03:07 PM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
jobs in indian railway.

भारतीय रेलवे ने विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के 1798 पद, चीफ मैटेरियल सुपरिटेंडेंट के 52 पद, जूनियर इंजीनियर के 3967 पद, डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट के 105 पद व केमिकल असिस्टेंट के 179 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


पदों की कुल संख्या 6101 है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। जूनियर इंजीनियर (प्रिंटिंग प्रेस) के पदों के लिए 10वीं पास व संबंधित डिप्लोमा तथा केमिकल असिस्टेंट के लिए पद से संबंधित स्नातक डिग्री निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर, चीफ सुपरिटेंडेंट व केमिकल असिस्टेंट के लिए 20 से 35 वर्ष तथा अन्य सभी पदों के लिए 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की गई है। ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर, 2014 से प्रारंभ है।

आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया

jobs in indian railway.

आवेदन शुल्क के रूप में सभी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये का डीडी निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग तथा महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान 9,300 से 34,800 रुपये निर्धारित किए गये हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व शैक्षिक दस्तावेजों की जांच के उपरांत किया जायेगा।

शार्टलिस्ट किए गए योग्य आवेदकों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है।

किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.rrbald.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed