फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in indian army apply now

सेना में नौकरी करने का सुनहरा अवसर

Tue, 22 Jul 2014 12:20 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
jobs in indian army apply now

सम्मिलित रक्षा सेवा (सीडीएस) के तहत विभिन्न विभागों में सैनिक अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए संघ लोक सेवा आयोग लिखित परीक्षा का आयोजन करेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन में भारतीय सैनिक अकादमी के लिए 200 पद, भारतीय नौसेना अकादमी के लिए 45 पद, भारतीय वायु सेना अकादमी के लिए 32 पद, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (पुरुष) के 175 पद और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (महिला, गैर-तकनीकी) के लिए 12 पद शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


18 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए है मौका

jobs in indian army apply now

भारतीय सैनिक अकादमी में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष, भारतीय नौसेना अकादमी के लिए 18 से 23 वर्ष, वायु सेना अकादमी के लिए 18 से 22 वर्ष और अधिकारी प्रशिक्षण के लिए 18 से 24 वर्ष निर्धारित है।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराना होगा वहीं महिला समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता

jobs in indian army apply now

आईएमए और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के लिए किसी भी विषय में स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इंडियन नेवल एकेडमी के लिए किसी भी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार इसके लिए योग्य हैं।

इसके अतिरिक्त एयरफार्स एकेडमी के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार या वैसे स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने बारहवीं स्तर पर फिजीक्स और मैथ्स की पढ़ाई की हो।

विज्ञापन

यह है आवेदन प्रक्रिया

jobs in indian army apply now

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए आवेदन यूपीएससी की वेबसाइट http://www.upsconline..nic.in/mainmenu2.php# पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed