फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in high court, apply now.

हाईकोर्ट में बंपर भर्ती, 12वीं पास पाएं नौकरी

Thu, 04 Sep 2014 12:59 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
jobs in high court, apply now.

इलाहाबाद हाई कोर्ट में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों में जूनियर असिस्टेंट और पेड अप्रेन्टिस के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


पदों की कुल संख्या 2341 निर्धारित की गई है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं निर्धारित की गई है। साथ ही साथ इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर हिंदी या अंग्रेजी में टाइप का ज्ञान होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जायेगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया व वेतनमान

jobs in high court, apply now.

इलाहाबाद हाई कोर्ट के विज्ञापित इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा।

इसके अलावा सभी अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर टाइप परीक्षा (हिंदी या अंग्रेजी में) भी उत्तीर्ण करनी होगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।

विज्ञापित पदों में जूनियर असिस्टेंट के लिए 5200 से 20200 रुपये (ग्रेड पे 2000 रुपये) तथा पेड अप्रेन्टिस के लिए 5200 से 20200 रुपये (ग्रेड पे 1900 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर, 2014 से 30 सितंबर, 2014 के मध्य किया जा सकता है।

इस तरह से करें आवेदन

jobs in high court, apply now.

इलाहाबाद हाई कोर्ट के इन पदों पर केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 500 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट संबंधित विभाग को भेजने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2014 है।

ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार इलाहाबाद हाई कोर्ट की वेबसाइट http://www.allahabadhighcourt.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed