सरकारी नौकरी: 13,563 पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल, 2014 है।
शैक्षिक योग्यता, आयु संबंधी योग्यता एवं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://www.freejobalert.com/haryana-govt-jobs/135835/#Beldar पर तथा ऑनलाइन आवेदन करने लिए rozgarharyana.com पर लॉग ऑन करें।
खुला नौकरी का पिटारा
हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों/मंडलों एवं निगमों/सार्वजनिक उपक्रम में श्रेणी-IV के कुल 13,563 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक योग्यता वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
आयु संबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
इन पदों पर नौकरी का मौका
विज्ञापित पदों में एनिमल अटैंडेंट के 1284 पद, गॉज रीडर के 95 पद, वेटर के 81 पद, लाईब्रेरी अटैन्डैन्ट के 60 पद, सेवादार और चौकीदार आदि के 59 पद हैं।
इनके अलावा ब्लॉक पब्लिसिटी वर्कर के 39 पद, तथा बेलदार, क्लीनर, कुक, दफ्तरी्, ग्राउंड मैन, हैल्पर, खलासी, अटैन्डेंट, माली आदि के 11945 पद शामिल हैं।
आठवीं/दसवीं/बारहवीं पास पाएं आकर्षक वेतन
इन पदों के लिए पदानुसानसार शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर आठवीं/दसवीं/बारहवीं पास हों।
वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित बारहवीं पास उम्मदवारों को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1800 रुपये तथा दसवीं/आठवीं पास उम्मीदवारों को 4400-7440 रुपये तथा ग्रेड पे 1300 रुपये दिया जाएगा।