फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in govt bank

ग्रामीण बैंक में बंपर भर्ती, 567 पद खाली

Tue, 27 May 2014 03:25 PM IST
Updated Tue, 27 May 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
jobs in govt bank

छत्तीसगढ ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टैंट सहित विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई हैं। विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-II के जेनरल बैंकिंग ऑफिसर के 21 पद, आईटी के 11 पद, लॉ का 1 पद, ट्रेजरी का 2 पद, ऑफिसर स्केल-I के 186 पद और ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 342 और स्केल-III के 4 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर स्केल-I के कर्मचारियों के लिए 14,500-25,700 रुपये, स्केल-II के कर्मचारियों को 19,400-28100 रुपये, स्केल-III के 25,700-31,500 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों के लिए 7,200-19,300 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन

‌चयन के लिए यह है योग्यता

jobs in govt bank

पदों के ‌अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं।

उम्‍मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्‍त सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सम्म‌िलित ‌‌लिखित परीक्षा-सीडब्‍ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।

इंटरव्यू के लिए ये हैं योग्य

jobs in govt bank

मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह विज्ञापन संशोधित है इसमें आवेदन की तिथि एवं पदों की संख्या बढ़ाई गई है।

जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन कर दिया है उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। वे केवल अपने भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

jobs in govt bank

इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 5 जून, 2014 निर्धारित है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की वेबसाइट http://www.cgbank.in/cgbank/recruitments.html पर लॉग ऑन करें और योग्‍यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed