फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in govt bank

सरकारी बैंकों में बड़ी भर्ती, पाएं नौकरी

Sat, 19 Jul 2014 05:19 PM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
jobs in govt bank

आईबीपीएस ने राष्ट्रीयकृत बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए कॉमन लिखित परीक्षा-IV आयोजित करने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

विज्ञापन


इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गयी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है। आवेदन के लिए पंजीकरण 22 जुलाई से आरंभ होगा।

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

jobs in govt bank

आईबीपीएस में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी भाषा, गणितीय अभियोग्यता, तर्कशक्ति परीक्षण व कंप्यूटर से संबंधित 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 200 अंको का होगा।

ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले युवाओं को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा। लिखित परीक्षा अक्तूबर/नवंबर में होने की संभावना है।

आवेदन शुल्क व उम्र सीमा

jobs in govt bank

आवेदन शुल्क के लिए सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए ‌ज‌बकि एससी/एसटी/विकलांग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित की गई है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु का निर्धारण 1 जुलाई, 2014 से किया जाएगा। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

ऐसे करें, आवेदन

jobs in govt bank

आईबीपीएस कॉमन लिखित परीक्षा पीओ/एमटी-IV में आवेदन के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आईबीपीएस की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करने के बाद चालान फॉर्म डाउनलोड करके शुल्क जमा कर सकते है।

आवेदन शुल्क ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 11 अगस्त, 2014 निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 11 अगस्त तथा ऑफलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 14 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed