{"_id":"ca11c8ddb001348f3188a2638449a234","slug":"jobs-in-government-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सरकारी बैंक में नौकरियां, ऑनलाइन कीजिए अप्लाई","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
पंजाब: सरकारी बैंक में नौकरियां, ऑनलाइन कीजिए अप्लाई
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक ने 26 सहायक मैनेजरों और 21 आईटी अधिकारी के पदों के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन की मांग की है।
विज्ञापन
इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निश्चित की गई है।
जानकारी के अनुसार, राज्य में बंद पड़ी सहकारी चीनी मिलों के छंटनी किए कर्मचारियों के लिए इन पदों में से 25 प्रतिशत पद आरक्षित रखे गए हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 20 सितंबर है। जबकि फीस जमा करवाने के लिए चालान फार्म चार सितंबर से वेबसाइट recruit.nitttrchd.ac.in से डाऊनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन इस वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है।
इसके अलावा पंजाब में बंद हुई सहकारी चीनी मिलों और सहकारी कताई मिलों से छंटनी किए हुए स्थायी कर्मचारी 27 सितंबर तक किसी भी कार्यदिवस पर अपने आवेदन सहित सभी आवश्यक दस्तावेज, छंटनी के आदेश और योग्यता आदि संबंधी प्रमाण दे सकते हैं।
विज्ञापन