10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की तीन विद्युत कंपनियों मेसकॉम, बेसकॉम और हेसकॉम में कुल 1493 सहायक लाइनमैन के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
मेसकॉम, बेसकॉम और हेसकॉम में इन पदों की संख्या क्रमशः 346, 580 और 567 है। योग्य उम्मीदवार 15 अप्रैल, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
ये है वेतनमान
सहायक लाइनमैन पदों के लिए वेतनमान 7950-150-8100-190-9050-240-10250-300-11750-360-16790 रुपये निर्धारित है।
इन पदों के लिए अलग अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के लिए उम्र 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए।
राज्य के आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु का निर्धारण 12 दिसंबर, 2011 से किया जाएगा।
इस तरह करें आवेदन
कर्नाटक की विद्युत कंपनियों में उन भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं जिन्होंने 10वीं पास करने के बाद संबंधित ट्रेड में आईटीआई कर रखी हो।
योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए तीनों विद्युत कंपनियों - मेसकॉम, बेसकॉम और हेसकॉम की वेबसाइट पर जाकर सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल, 2014 तक किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की फीस सामान्य आवेदक के लिए 400 रुपये है जबकि राज्य केएससी/एसटी के लिए आवेदन की फीस 200 रुपये है। आवेदन करने और अन्य सभी जानकारी के लिए वेबसाइट www.hescom.co.in/ तथा www.mesco.in/ और bescom.org/en/ पर लॉग ऑन करें।