फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in dept of atomic energy

परमाणु ऊर्जा विभाग में निकली नौकरियां

Thu, 10 Apr 2014 05:49 PM IST
Updated Thu, 10 Apr 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
jobs in dept of atomic energy

परमाणु खनिज निदेशालय अन्वेषण और अनुसंधान विभाग में योग्य उम्मीदवारों के लिए विभिन्न श्रेणी के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


इन पदों को भरने के लिए कुल 97 रिक्तियां जारी की गई हैं। विभिन्न पदों पर शैक्षिक योग्यताएं अलग-अलग हैं।

पदों के मुताबिक अलग-अलग उम्रसीमा

jobs in dept of atomic energy

आयु सीमा के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु अलग-अलग है। टेक्निकल अधिकारी की अधिकतम आयु 27 वर्ष, वैज्ञानिक सहायक की अधिकतम आयु 30 वर्ष तथा टेक्निशियन की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। आवेदन शुल्क के तौर पर 250 रुपये केवल टेक्निकल अधिकारी हेतु निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराना होगा।

इसके अलावा अन्य किसी भी पद के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं महिला समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर

jobs in dept of atomic energy

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यताएं पदों के अनुसार अलग-अलग है।

वेतनमान के तहत वैज्ञानिक सहायकों को 9,300-34,800 रुपये, टेक्निकल अधिकारी को 15,600-39,100 रुपये तथा टेक्निशियन को 5,200-20,200 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन

यह है आवेदन की प्रक्रिया

jobs in dept of atomic energy

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से ही भर सकते है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.amd.gov.in पर लॉग ऑन करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed