केनरा बैंक में क्लर्कों व अधिकारियों की भर्ती
केनरा बैंक में सिंगल विंडो ऑपरेटर (क्लर्क) व जेएमजी स्केल I के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। पदों की कुल संख्या 22 है। इन पदों पर भर्ती हेतु खेल कूद से संबंधित योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राज्य स्तर, जिला स्तर या अन्य किसी प्रमाणित स्तर पर खेल प्रतियोगिता (क्रिकेट, एथलीट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस) का प्रतिनिधित्व किया होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया व उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार, प्रमाणपत्रों का सत्यापन व मेडिकल परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा। इन पदों पर 20 से 28 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग के लिए 21 से 30 वर्ष आयु निर्धारित की गई है।
आयु की गणना 1 अप्रैल, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। केनरा बैंक में क्लर्क के पदों के लिए वेतनमान 7200 से 19,300 रुपये तथा अधिकारी वर्ग के लिए 14500 से 25,700 रुपए निर्धारित किए गए हैं।
इन पदों पर इस तरह से करें आवेदन
इन पदों पर उम्मीदवार केवल ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी, आवेदन फॉर्म को निर्धारित प्रारूप में भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिए गए निर्धारित पते पर 8 सितंबर, 2014 तक भेजें।
आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट http://www.canarabank.com/ पर लॉग ऑन करें।