फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in bank

बैंक में 200 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Wed, 09 Apr 2014 05:50 PM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
jobs in bank

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देश्य) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों को भरने के लिए कुल 200 रिक्तियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित शैक्षकि योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन शुल्क के तौर पर इस पद पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 20 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

विज्ञापन

युवाओं को आकर्षक वेतनमान

jobs in bank

आयु सीमा के तहत ऑफिस असिस्‍टेंट (बहुउद्देश्य) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 28 है।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। वेतनमान के तौर पर ऑफिस असिस्‍टेंट (बहुउद्देश्य) के पद पर चयनित उम्मीदवार को 7200-19300 रुपये दिया जाएगा।

यह है शैक्षिक योग्यता

jobs in bank

इन पदों के ल‌िए शैक्षिक योग्यता आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। उम्‍मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अलावा सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस की ऑनलाइन सम्म‌िलित ‌‌लिखित परीक्षा-सीडब्‍ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।

इसके तहत इस पद के लिए सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 88 अंक निर्धारित है। मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा। इन पदों के ल‌िए साक्षात्कार रोहतक में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

यह है ‌आवेदन प्रक्रिया

jobs in bank

इन पदों के ल‌िए पंजीकरण केवल ऑनलाइन किया जाएगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल, 2014 है।

इन पदों पर पंजीकरण करने के ल‌िए उम्मीदवार सर्व ग्रामीण बैंक की वेबसाइट http://www.hgb.co.in/ पर और योग्‍यता संबंधी जानकारी के लिए आईबीपीएस की वेबसाइट http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed