फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in bank

बैंक में नौकरी का मौका, सैकड़ों पद खाली

Tue, 08 Apr 2014 12:31 PM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
jobs in bank

मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 281 रिक्तियां जारी की गई हैं। ऑफिसर स्केल I व ऑफिस असिस्टेंट पद हेतु उम्मीदवार ने हिन्दी विषय के साथ दसवीं कक्षा पास की हो।

विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर स्केल-III के लिए 25700-31500 रुपये, स्केल-II के लिए 19400-28100 रुपये, स्केल-I के लिए 14500-25700 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 7200-19300 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन

इन पदों पर नौकरी का मौका

jobs in bank

विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-III के 01 पद, ऑफिसर स्केल-II के 14 पद, ऑफिसर स्केल-I के 108 पद और ऑफिसर असिस्टेंट (बहुउद्देश्य) के 158 पद शामिल हैं।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 20 रुपये का चालान फॉर्म पंजाब नेशनल बैंक के किसी भी सीबीएस ब्रांच में जमा करना होगा। इन पदों के ल‌िए साक्षात्कार पटना में आयोजित किया जाएगा।

यह है चयन प्रक्रिया

jobs in bank

उम्‍मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अलावा सितंबर-अक्तूबर 2013 में आयोजित आईबीपीएस की ऑनलाइन सम्म‌िलित ‌‌लिखित परीक्षा-सीडब्‍ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।

इसके तहत ऑफिस असिस्‍टेंट (बहुउद्देश्य) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 88 अंक निर्धारित है जबक‌ि ऑफिसर स्केल-I, II, तथा III पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए क्रमशः 98, 107 तथा 109 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए क्रमशः 95, 101 तथा 103 अंक निर्धारित हैं। मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

यह है ‌आवेदन प्रक्रिया

jobs in bank

इन पदों के ल‌िए पंजीकरण केवल ऑनलाइन किया जाएगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल, 2014 है।

इन पदों पर पंजीकरण करने के ल‌िए उम्मीदवार मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में की वेबसाइट http://www.mbgbpatna.com पर और योग्‍यता संबंधी जानकारी के लिए आईबीपीएस की वेबसाइट http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed