ऊर्जा विभाग में नौकरी का मौका, बंपर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में इंजीनियर समेत अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई हैं। इन पदों को भरने के लिए कुल 738 रिक्तियां जारी की गई हैं।
इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल, 2014 है।
आवेदन शुल्क के तौर तकनीकी अधिकारी के उम्मीदवार को 250 रुपये, ट्रेनी श्रेणी-I और स्टेनोग्राफर श्रेणी-II के उम्मीदवारों को 150 रुपये तथा अन्य पदों के उम्मीदवारों को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
इन पदों के लिए करें आवेदन
परमाणु ऊर्जा विभाग ने जिन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी किया है उसमें तकनीकी अधिकारी (मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) के दो पद, मेकेनिकल इंजीनियर के 55 पद, केमिकल इंजीनियर के 15 पद, इलेक्ट्रिकल के 9 पद, इलेक्ट्रोनिक्स के 2 पद, मेटालार्जी के 4 पद, रसायन विज्ञान के 3 पद, भौतिकी के 2 पद हैं।
एमपीसी के 10 पद, फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, लिफ्ट ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रुमेंटेशन, कारपेंटर, प्लंबर, रिगर, लैब तकनीशियन, केमिकल प्लांट ऑपरेटर के कुल 547 पद, तकनीशियन के 6 पद, बॉयलर ऑपरेटर के 4 पद, आशुलिपिक-II के 9 पद, आशुलिपिक-III के 12 पद, कार्य सहायक के 58 पद, शामिल हैं।
दसवीं से एमटेक तक के अभ्यर्थियों के लिए मौका
शैक्षिक योग्यता के तहत तकनीकी अधिकारी के अभ्यर्थी 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीटेक या एमटेक की डिग्री धारक, इंजीनियर के अन्य पदों के लिए संबंधित ट्रेड में 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीटेक/बीएससी की डिग्री, तकनीशियन के पदों के लिए दसवीं/बारहवीं के बाद आईटीआई डिप्लोमा, आशुलिपिक के उम्मीदवार बारहवीं पास हों तथा टंकण की निर्धारित योग्यता हो तथा कार्य सहायक के उम्मीदवार दसवीं पास हों।
आयु संबंधी योग्यता के तहत न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा पदानुसार अधिकतम आयु सीमा 22 से 40 वर्ष तक निर्धारित है। आयु की गणना 12 अप्रैल, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह है आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल, 2014 है।
ऑनलाइन आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करें https://googledrive.com/host/0Bz3wkxti1EcPODNlQmZ4NWJYMVk/Notification.pdf