फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Jobs in allahabad highcourt.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 1,387 पदों पर भर्ती

Fri, 22 Aug 2014 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Aug 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
Jobs in allahabad highcourt.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रुप सी व ग्रुप डी के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। ग्रुप सी के अंतर्गत स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रुप डी के अंतर्गत इलेक्ट्रिशियन, ऑफिस सहायक और अन्य पद शामिल हैं।

विज्ञापन


पदों की कुल संख्या 1387 है, जिसमें ग्रुप सी के 327 पद व ग्रुप डी के 1060 पद शामिल हैं।

इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रुप सी के लिए स्नातक और ग्रुप डी के पदों के लिए आठवीं पास निर्धारित की गई है।

स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर टाइप का ज्ञान होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया और आयु सीमा

Jobs in allahabad highcourt.

ग्रुप सी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

स्टेनोग्राफर के पदों के लिए कंप्यूटर पर टाइप परीक्षा और आशुलिपि परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी। ग्रुप डी के पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा।

दोनों ग्रुपों के लिए लिखित परीक्षा 27 सितंबर, 2014 को आयोजित की जायेगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जायेगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेतनमान और आवेदन शुल्क

Jobs in allahabad highcourt.

विज्ञापित पदों में ग्रुप सी के लिए 5200 से 20200 रुपये (ग्रेड पे 2800 रुपये) और ग्रुप डी के लिए 5200 से 20200 रुपये (ग्रेड पे 1800/2000 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन 21 अगस्त, 2014 से 12 सितंबर, 2014 के मध्य किया जा सकता है।

ग्रुप सी पदों के लिए सामान्य वर्ग को 750 रुपये व अन्य वर्ग को 500 रुपये तथा ग्रुप डी पदों के लिए सामान्य वर्ग को 500 रुपये तथा अन्य वर्ग को 350 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Jobs in allahabad highcourt.

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2014 है।

ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी और निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.allahabadhighcourt.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed