फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in aiims, apply now

एम्स में बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Sun, 25 May 2014 01:26 PM IST
Updated Sun, 25 May 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
jobs in aiims, apply now

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने भारतीय नागरिकों से प्रोफेसर, एडिश्नल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, एसिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 189 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


इन पदों में सबसे ज्यादा 71 पद एसिस्टेंट प्रोफेसर के हैं, इसके बाद एसोसिएट प्रोफेसर के 48, प्रोफेसर के 36 और एडिशनल प्रोफेसर के 34 पद हैं। इन पदों के लिए आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आरक्षण प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर प्रोफेसर को 37,400-67000+ग्रेड पे 10500, एडिशनल प्रोफेसर को 37,400-67000+ग्रेड पे 9,500, एसोसिएट प्रोफेसर को 15,600-39100+ग्रेड पे 8000 और प्रोफेसर को 15,600-39100+ग्रेड पे 8000 मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक योग्यता और अन्य जानकारी

jobs in aiims, apply now

आवेदनकर्ता के पास भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 1956 के तहत निर्धारित योग्यता होनी चाहिए। उसके पास एमडी/एमएस में स्नातकोत्तर की डिग्री होना जरूरी है। इन सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष सुनिश्चित की गई है।

इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून, 2014 निर्धारित है। आवेदन फीस के तहत सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग को 1000 रुपये एनईएफटी/ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए देनी होगी।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति यानी एससी और एसटी को आवेदन फीस के रूप में 500 रुपये एनईएफटी/ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए जमा करने होंगे। विकलांगों को फीस से छूट प्रदान की गई है।

यहां करें आवेदन

jobs in aiims, apply now

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार एम्स, जोधपुर की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए वेबसाइट का पता है- aiimsjodhpur.edu.in/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed