क्लर्क के 386 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर और जूनियर क्लर्कों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों को भरने के लिए कुल 386 रिक्तियां जारी की गई हैं।
ये पद जिला न्यायालयों के रिक्त पदों के मुताबिक बांटी गई हैं। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 31 मार्च, 2014 से की जाएगी।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2400 रुपये दिया जाएगा। परिवीक्षा अवधि में 7900 रुपये प्रतिमाह देय होगा।
यह है शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर किसी भी संकाय (कला/विज्ञान/वाणिज्य) में बारहवीं कक्षा पास की हो तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्युटर का डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
लिखित परीक्षा 27 अप्रैल, 2014 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार को कंप्युटर पर दक्षता परीक्षा (स्किल टेस्ट) देना होगा। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपये तथा आरक्षित वर्ग को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से चुकाना होगा।
इन पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबंधिति जिला न्यायालय से निर्धारित शुल्क जमा कर मनीऑर्डर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र को निर्धारित प्रक्रिया में भरकर उसे संबंधित न्यायालय के पते पर 31 मार्च, 2014 तक भेजें।
आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला न्यायालयों की वेबसाइट http://www.districtcourts.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।