10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी
महानदी कोलफील्ड्स लि. में इलेक्ट्रिशियन के कुल 147 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। कुल विज्ञापित पदों में एससी के 23 पद, एसटी के लिए 32 पद और ओबीसी के लिए 17 पद आरक्षित है।
सामान्य श्रेणी के तहत 75 पद शामिल हैं। इन पदों पर भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। शैक्षिक तौर पर उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा पास करने के बाद किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से आईटीआई का डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
18 से 30 वर्ष के युवा पाएं आकर्षक वेतन
आयु सीमा के तहत इलेक्ट्रिशियन के पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 30 अगस्त, 2014 से की जाएगी। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को 636.77 रुपये प्रतिदिन के आधार पर बेसिक वेतनमान दिया जाएगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन पत्र को जमा कराने के बाद उसकी दो प्रति का प्रिंट लें। एक प्रति आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर 'जनरल मैनेजर, महानदी कोलफील्ड्स लि., पोस्ट ऑफिस - जागृति विहार, जिला- बुर्ला, संभलपुर-768020' के पते पर 30 अगस्त, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कंपनी की वेबसाइट http://www.mcl.gov..in/OurPeople/ourpeople.php पर लॉग ऑन करें।