10वीं पास लोगों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम पोस्टल सर्किल के 11 डाक यूनिटों में एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) और डाकिए/मेलगार्ड के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों पर निर्घारित आयु एवं शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए है। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 400 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
महिलाओं सहित आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
18 से 27 वर्ष तक के युवा करें आवेदन
आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
आयु की गणना 2 जुलाई, 2014 से की जाएगी। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 2000/1800 रुपये दिया जाएगा।
शैक्षिक तौर पर योग्य उम्मीदवार करें
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा पास या समकक्ष हो।
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के द्वारा होगी। आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई, 2014 है। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://www.submitonline.in/dopassam/ पर लॉग ऑन करें।