फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   job vaccancy in delhi metro

दिल्ली मेट्रो में बंपर भर्तियां, करें आवेदन

Wed, 12 Mar 2014 08:02 PM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
job vaccancy in delhi metro

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

विज्ञापन


विज्ञापन में विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 1,194 रिक्तियां जारी की हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2014 है।

इन पदों पर करें आवेदन

job vaccancy in delhi metro

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 1194 रिक्तियां जारी की गई हैं।

विज्ञापित पदों में स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर के 98 पद, कस्टमर रिलेशन असिस्टैंट के 234 पद, जेई इलेक्ट्रिकल के 89 पद, जेई इलेक्ट्रोनिक्स के 136 पद, जेई मैकेनिकल के 35 पद, जेई सिविल के 32 पद और मेंटेनर के 570 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 28 वर्ष के युवा के लिए मौका

job vaccancy in delhi metro

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है, केवल मेंटेनर के पद के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष है।

आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

वेतनमान के तहत इंजीनियरिंग से संबंधित पद के लिए 13,500-25,520, कस्टमर रिलेशन असिस्टैंट के लिए 10,170-18,500 रुपये तथा मेंटेनर के लिए 8000-14,140 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन

इन पदों के लिए यह है शैक्षिक योग्यता

job vaccancy in delhi metro

शैक्षिक योग्यता के तहत इंजीनियरिंग से संबंधित पद के उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा हो, कस्टमर रिलेशन के पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि धारक हो तथा उसके पास कंप्यूटर का सार्टिफिकेट हो और मेंटेनर के पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी से मान्यताप्राप्त संस्‍थान से आईटीआई का डिप्लोमा धारक हो।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 400 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 150 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

यह है आवेदन प्रक्रिया

job vaccancy in delhi metro

इन पदों के लिए आवेदन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में उम्मीदवार को आवेदन ऑनलाइन जमा कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2014 है।

ऑनलाइन पंजीकृत आवेदन की दो प्रति का प्रिंट आउट लें। एक प्रति को निर्धारित स्‍थान पर फोटा चस्पा कर तथा हस्ताक्षर कर 'डीएमआरसी लिमिटेड, पोस्ट बैग नं.9 लोधी रोड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003' के पते पर सामान्य डाक से भेजें। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, 2014 है।

ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट http://www.delhimetrorail.com/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed