फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Job vacany in gramin bank

ग्रामीण बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका

Fri, 27 Jun 2014 11:31 AM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
Job vacany in gramin bank

वनांचल ग्रामीण बैंक में विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों को भरने के लिए कुल 84 रिक्तियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित शैक्षकि योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क के तौर पर इस पद पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 20 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।  
विज्ञापन

21 से 40 वर्ष के युवा इन पदों पर करें ओवदन

Job vacany in gramin bank

विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-III के 2 पद, ऑफिसर स्केल-II (जेनरल बैंकिंग) के 2 पद, ऑफिसर स्केल-II (एग्रीकल्चर ऑफिसर) के 2 पद, ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग ऑफिसर) के 2 पद, ऑफिसर स्केल-I के 35 और ऑफिसर असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 40 पद शामिल हैं।

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।  

यह है शैक्षिक योग्यता

Job vacany in gramin bank

इन पदों के ल‌िए शैक्षिक योग्यता आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। उम्‍मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अलावा सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस की ऑनलाइन सम्म‌िलित ‌‌लिखित परीक्षा-सीडब्‍ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।

पदानुसार अंकों का विवरण वेबसाइट पर दी गई है। मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा।  

विज्ञापन

यह है ‌आवेदन प्रक्रिया

Job vacany in gramin bank

इन पदों के ल‌िए पंजीकरण केवल ऑनलाइन किया जाएगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 11 जुलाई, 2014 है। 

इन पदों पर पंजीकरण करने के ल‌िए उम्मीदवार वनांचल ग्रामीण बैंक की वेबसाइट http://ibpsregistration.nic.in/ibps_vgbank/ पर और योग्‍यता संबंधी जानकारी के लिए आईबीपीएस की वेबसाइट http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed