फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   job vacany for pcs officers in uttrakhand.

उत्तराखंड में PCS अधिकारी बनने का मौका

Tue, 09 Sep 2014 12:42 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
 job vacany for pcs officers in uttrakhand.

लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों को भरने के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 237 है।

विज्ञापन


इन पदों में डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, कृषि सेवा श्रेणी-2, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक गन्ना आयुक्त, जन संपर्क अधिकारी, परिवहन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, वित्त अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, सहायक निदेशक, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, परिवीक्षा अधिकारी व अन्य पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों की शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक रखी गई है। आवेदकों की उम्र सीमा 21 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जायेगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया व उम्र सीमा

 job vacany for pcs officers in uttrakhand.

इन पदों के लिए आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा (मुख्य परीक्षा) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

साक्षात्कार से पहले अभ्यर्थियों को समस्त शैक्षणिक व आरक्षण संबंधी दावों को मूल प्रमाण पत्र के रूप में प्रस्तुत करना होगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा (मुख्य परीक्षा) और साक्षात्कार में प्राप्त किए गए अंकों के योग के आधार पर होगा।

विज्ञापित पदों में जिला बचत अधिकारी, उप निबंधक, सूचना अधिकारी, परिवहन कर अधिकारी-1, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व परिवीक्षा अधिकारी के पदों के लिए 9300-34800 रुपए तथा अन्य सभी पदों के लिए 15600 से 39100 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 30 नवंबर, 2014 को होने की संभावना है।

इस प्रकार से करें आवेदन

 job vacany for pcs officers in uttrakhand.

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से होगा। विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपए, आरक्षित वर्ग को 60 रुपए निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।

किसी अन्य माध्यम से या बिना आवेदन शुल्क के किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड पीएससी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2014 तथा एसबीआई बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर, 2014 निर्धारित की गई है।

आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड पीएससी की वेबसाइट http://ukpsc.gov.in पर लॉग ऑन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed