फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   job vacancy in police force

पुलिस में बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Thu, 05 Jun 2014 10:48 AM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
job vacancy in police force
उत्तराखंड पुलिस में विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 257 पद, उप निरीक्षक अभिसूचना के 39 पद और प्लाटून कमांडर पी.ए.सी. के 43 पद शामिल हैं।

21 से 28 वर्ष के यवाओं के लिए मौका

job vacancy in police force

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित है।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर किसी केंद्र अथवा राज्य द्वारा मान्यताप्राप्त किसी विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा समकक्ष होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं

job vacancy in police force

इन पदों पर चयन के लिए लिखित और शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। शारीरिक योग्यता विज्ञप्ति में दी गई है।

इन पदों के लिए परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये और आरक्षित वर्ग को 25 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराना होगा।

विज्ञापन

यह है आवेदन प्रक्रिया

job vacancy in police force

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निश्चित प्रारूप में भरकर उत्तराखंड राज्य के किसी एक जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर जमा किए जा सकते हैं अथवा डाक द्वारा भी भेजे जा सकते हैं।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 जून, 2014 है। आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ‌उत्तराखंड राज्य पुलिस की वेबसाइट http://uttarakhandpolice.uk.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed