फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   job vacancy in cisf

CISF में कांस्टेबलों की बंपर भर्ती

Sat, 28 Jun 2014 08:53 PM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
job vacancy in cisf

सीआईएसएफ में योग्य उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल(ड्राइवर) के कुल 1203 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


इन पदों में सामान्य वर्ग के 71 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 231 पद, अनुसूचित जाति के 440 पद, अनुसूचित जनजाति के 138 पद व भूतपूर्व सैनिकों के 323 पद शामिल हैं।

इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं रखी गयी है। साथ ही साथ उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा ड्राइविंग में तीन साल का अनुभव होना आवश्यक है। 
विज्ञापन

सुनहरे अवसर के साथ है बेहतर वेतनमान

job vacancy in cisf

विज्ञापित पदों हेतु 5200-20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। आयु की गणना 19 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपए का पोस्टल ऑर्डर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करना होगा। एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिकों को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा। किसी अन्य प्रक्रिया से जमा किया गया आवेदन शुल्क अमान्य कर दिया जाएगा।  

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

job vacancy in cisf

इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा व ड्राइविंग परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा और ट्रेड परीक्षण कुल 150 अंकों का निर्धारित किया गया है।

उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेडिकल परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवार की लंबाई 167 सेमी. तथा सीने की चौड़ाई 80 सेमी (बिना फुलाव) होनी चाहिए।  

विज्ञापन

इस प्रकार करें आवेदन

job vacancy in cisf

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.cisf.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed