फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   job vacancy in bank

बैंक में नौकरी, सैकड़ों पदों पर भर्ती

Thu, 12 Jun 2014 09:29 AM IST
Updated Thu, 12 Jun 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
job vacancy in bank

हिमाचल ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टैंट सहित विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई हैं। विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-I के 58 पद और ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 77 पद  शामिल हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-II के जेनरल बैंकिंग ऑफिसर के 7 पद, आईटी के 2 पद, सीए का 1 पद, मार्केटिंग ऑफिसर का 1 पद और एग्रीकल्चर का 1 पद व ऑफिसर स्केल-III के 3 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

पाएं आकर्षक वेतनमान

job vacancy in bank

वेतनमान के तौर पर ऑफिसर स्केल-III के लिए 25,700-31,500 रुपये,  स्केल-II के लिए 19,400-28,100 रुपये, स्केल-I के लिए 14,500-25,700 रुपये तथा ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों के लिए 7,200-19,300 रुपये निर्धारित है।   

चयन के लिए यह है योग्यता

job vacancy in bank

पदों के ‌अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं।

ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 88 अंक, ऑफिसर स्केल-II के (आईटी) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 107 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II (सीए) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के लिए 108 अंक तथा आरक्षित वर्ग के लिए 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 106 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 99 अंक तथा ऑफिसर स्केल-II (एग्रीकल्चर) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 112 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 105 अंकों का कट ऑफ तय किया गया है।

विज्ञापन

यह है आवेदन प्रक्रिया

job vacancy in bank

मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू मंडी, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जाएगा।

आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग को 20 रुपये जमा कराना होगा।

इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 26 जून, 2014 निर्धारित है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://www.himachalgraminbank..org/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed