फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   job vacancy for technician and junior assistant in ongc

ONGC में नौकरी का सुनहरा मौका

Wed, 25 Jun 2014 11:35 AM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
job vacancy for technician and junior assistant in ongc

ओएनजीसी में असिस्टेंट टेक्नीशियन व जूनियर असिस्टेंट के 185 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


लेवल A-II पदों में असिस्टेंट टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, प्रोडक्शन, सिविल), लेवल A-I पदों में जूनियर असिस्टेंट (फिटिंग, इलेक्ट्रिकल, स्टेनो, अकाउंटस), लेवल W-I पदों में जूनियर फायरमैन व अन्य पद शामिल हैं।


इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया

job vacancy for technician and junior assistant in ongc

इन पदों को भरने के लिए सामान्य उम्मीदवारों से 300 रुपए व एससी/एसटी/विकलांग/भूतपूर्व कर्मचारी से 100 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में लिया जाएगा। आवेदन शुल्क एसबीआई बैंक में चालान के माध्यम से जमा करना होगा।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। लिखित परीक्षा 10 अगस्त, 2014 को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेतनमान और उम्र सीमा

job vacancy for technician and junior assistant in ongc

विज्ञापित पदों में लेवल A-II पदों के लिए 12000-27000 रुपए, लेवल A-I पदों के लिए 11,000-24,000 रुपए व लेवल W-I के लिए 10,000-18,000 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापित सभी पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आयु की गणना 20 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed