{"_id":"199bb3affe8ec0d593d9b1ae217369ea","slug":"jharkhand-jobs-1200-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंपर भर्ती: 1200 पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
बंपर भर्ती: 1200 पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Dec 2013 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड रीजनल मेडिकल कॉलेज में जल्द ही 1200 नर्सों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जायेगी। नर्सों के साथ-साथ प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पद भी भरे जायेंगे।
विज्ञापन
रिम्स प्रबंधन को इससे संबंधित प्रस्ताव बना कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया है। उक्त बातें मंगलवार को रिम्स परिषद की 35वीं बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने पत्रकारों से कही।
विज्ञापन
इधर, निदेशक डॉ तुलसी महतो ने कहा कि अब रिम्स में अनुबंध पर कर्मचारियों को नियुक्त नहीं किया जायेगा। सभी पदों पर स्थायी नियुक्ति की जायेगी।
रिम्स बी-नियमावली बनने के बाद ही चिकित्सकों को एनपीए दिया जायेगा। यह निर्णय शासी परिषद की 35वीं बैठक में लिया गया। गौरतलब है कि रिम्स के चिकित्सकों को पिछले एक साल से एनपीए नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन