फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Inspectors recruitment through SSC

दिल्ली पुलिस और CISF में बंपर भर्ती

Wed, 19 Mar 2014 06:24 PM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
Inspectors recruitment through SSC

कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी के माध्यम से दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर और एसिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

Inspectors recruitment through SSC

विज्ञापित पदों में सब इंस्पेक्टर और एसिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। ये पद पुरुष और महिला दोनों के लिए अलग अलग निर्धारित किए गए हैं। साथ ही आरक्षित वर्गों के लिए पदों की निश्चित संख्या निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु

Inspectors recruitment through SSC

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम 20 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयुसीमा का निर्धारण 1 जनवरी, 2014 से किया जाएगा।

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता और वेतनमान

Inspectors recruitment through SSC

शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक ने सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक किया हो। सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए वेतनमान 9300-34800+4200 ग्रेड पे तथा 5200-20200+2800 ग्रेड पे निर्धारित किया गया है।

आवेदन करने की अंतिम तारीख

Inspectors recruitment through SSC

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तारीख 11 अप्रैल, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन संबंधी अन्य सभी आवश्यक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एसएससी की वेबसाइट www.ssc.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed