{"_id":"fc2b3fb31000921c2bb30ddff0d51395","slug":"indian-army-education-havildar-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में शिक्षा हवलदारों की भर्ती, 1 दिसंबर तक करें आवेदन ","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
सेना में शिक्षा हवलदारों की भर्ती, 1 दिसंबर तक करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Nov 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में एक्स और वाई समूह में शिक्षा हवलदार के कुल 270 पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों में विज्ञान वर्ग में 218 और कला वर्ग में 52 पद भरे जाने हैं। अभ्यर्थियों के लिए 5000-20200 रुपये, ग्रेड पे 2800 रुपये, सर्विस पे 2000 रुपये तथा एक्स ग्रुप पे 1400 रुपये का वेतनमान निर्धारित है।
विज्ञापन
शैक्षणिक तौर पर एक्स समूह के आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.ए., बी.एड. या बी.एस.सी., बी.एड या बीसीए/बी.एसी. (आई.टी.), बी.एड् या एम.ए. या एम.एससी. या फिर एमसीए होना चाहिए तथा वाई समूह के आवेदक को बी.ए., बी.एस.सी या फिर बी.सी.ए/बी.एस.सी. (आई.टी.) होना चाहिए।
विज्ञापन
आवेदकों की चिकत्सकीय जांच पूरी होने तथा उसे उतीर्ण करने पर भर्ती क्षेत्र के मुख्यालय में 23 फरवरी, 2014 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आवेदक को आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्न कर संबंधित मुख्यालय के पते पर भेजना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर, 2013 तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
अन्य आवश्यक जानकारी के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट http://indianarmy.nic.in/Index.aspx?flag=bVT1nSY2kUcxNXvUg5OPqw== या http://indianarmy.nic.in/Site/FormTemplete/frmTempSimple.aspx?MnId=RfZwmj4lg/88t+bOgNCWYg==&ParentID=hIhgJqpfTuEuriWWu0GGsQ== पर लॉग ऑन करें अथ्ावा नजदीकी भ्ार्ती कार्यालय से संपर्क करें।