फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   important question answer for bank interview

बैंक में नौकरी दिलवाएंगे ये जरूरी सवाल

Sun, 09 Feb 2014 06:06 PM IST
Updated Sun, 09 Feb 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
important question answer for bank interview

2014 में देश का रोजगार परिदृश्य बेहतर होने की उम्मीद है और बैंकिंग क्षेत्र की इसमें अग्रणी भूमिका रहेगी। यही वजह है कि इस साल के लिए बैंकिंग क्षेत्र ने अधिकारियों व प्रशासकीय स्टाफ की भर्ती की महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई हैं।

विज्ञापन


सरकारी बैंकों द्वारा करीब 55,000 अधिकारियों व लिपिक स्टाफ की भर्ती अपेक्षित है। आईबीपीएस के निदेशक अनूप शंकर भट्टाचार्य के मुताबिक अगले तीन वर्षों में बैंकिंग क्षेत्र करीब 50,000 कार्मिको की भर्ती करेगा।
विज्ञापन


बैंकों में अधिकारी व लिपिक दोनों स्तरों पर चयन के लिए साक्षात्कार की अहम भूमिका है। आगे वह सवाल हैं जो बैंक इंटरव्यू में सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत जरूरी है बैंक खाते की जानकारी

important question answer for bank interview

प्रश्न 1. क्या आपका किसी बैंक में खाता है?

जवाबः हां, श्रीमान मेरा एक्सवाईजेड बैंक में बचत खाता है।
 
प्रश्न 2. क्या आप अन्य प्रकारक के बैंक खातों के बारे में भी जानते हैं?

जवाबः आमतौर पर बैंक जमाएं प्राप्त करते हैं और ऋण देते हैं। इस तरह बैंकों में जमा खाते व ऋण खाते खोले जाते हैं। जमा खातों में मोटे तौर पर बचत खाते, चालू खाते, संचयी जमा खाते व मियादी खाते सबसे ज्यादा प्रचलित हैं। इनमें बचत और चालू खाता सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं जिन्हें कासा जमाएं भी कहा जाता है। वहीं ऋण खातों में मांग ऋण, मियादी ऋण और नकद साख खाते खास हैं।

पूछी जाती है नौकरी करने की वजह

important question answer for bank interview
प्रश्न 3. आपने इसी बैंक में खाता क्यों खुलवाया?

जवाबः श्रीमान यह एक राष्ट्रीयकृत बैंक है और इसकी शाखाएं व एटीएम देशभर में आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा इस बैंक की शाखा हमारे घर के सबसे नजदीक है और यहां ग्राहकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्‍ध हैं।

प्रश्न 4. आप बैंक में नौकरी क्यों करना चाहते हैं?


उत्तरः बैंक देश के बड़ नियोक्ताओं में से एक है। जहां एक तरफ वे आकर्षक सेवा शर्तों पर नियुक्ति देते हैं, वहीं उनमें बेहतर भविष्य की विपुल संभावनाएं हैं। देश की अर्थव्यवस्‍था में उनकी भूमिक इतनी अहम है कि उन्हें अर्थव्यवस्‍था की धूरी कहा जाता है। वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बैंक शाखाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इस प्रकार एक विकासोन्मुख संगठन के तौर पर उनमें नियुक्ति और पदोन्नती की प्रचुर संभावनाएं हैं और आगे भी बनी रहने वाली है। बैंककर्मी सदा ग्राहकों से घिरे रहते हैं और लगन और मेहनत से अपना काम प्रतिदिन निपटाते हैं। यह एक अनूठी संतुष्टि प्रदान करता है।

बेहतर तरीके से बताइए, आप क्यों हैं खास?

important question answer for bank interview

प्रश्न 5. आप बैंक सेवा के लिए खुद को किस तरह उपयुक्त समझते हैं?

जवाबः मै एक कृषि स्नातक हूं। बैंकों की ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त शाखाएं हैं। बैंक कृषि कार्य व अन्य सहायक कार्यों के लिए उदारतापूर्वक वित्तीय सहायता देते हैं। बैंकों ने देश की अर्थव्यवस्‍था में कृषि के महत्व को पहचाना है व उसके विकास के लिए बहुत सी सरल ऋण योजनाएं बनाई हैं। कृषकों को जमीन की प्रतिभूति पर ट्रैक्टर व दूसरे यंत्रों, उपकरणों की खरीद, भूमि के विकास व जल की सुलभता के ट्यूबवैल लगाने और खाद-बीज जैसी अन्य निविष्टियों के ऋण बहुत कम ब्याज पर दिया जाता है।

मैं खासतौर से कृषक ग्राहकों को बेहतर उपज हासिल करने के लिए सरकार द्वारा संचालित परमार्श केंद्रों से जुड़ने के लिए प्रेरित करूंगा। मैं सुनिश्चित करूंगा कि बैंक शाखा का कारोबार तेजी से बढ़े, कार्यक्षेत्र में बैंक भरोसे का साथी बने व अच्छे लाभ भी कमाए।

रखें बैंकिंग सेक्‍टर की जानकारी

important question answer for bank interview
प्रश्न 6: अनुसूचित बैंक और गैर अनुसूचित बैंक में अंतर स्पष्ट कीज‌िए?

जवाब: गैर अनुसूचित बैंक सीमित बैंकिंग कार्य के लिए ही अधिकृत होते हैं। मोटे तौर पर गैर अनुसूचित बैंक विदेशी विनिमय लेनदेन नहीं कर सकते। यही अनुसूचित और गैर अनुसूचित बैंकों में सबसे बड़ा अंतर है।

प्रश्न 7: बैंकिंग कारोबार शुरू करने के लिए किसकी अनुमति चाहिए?

जवाब: भारत में रिजर्व बैंक से प्राप्‍त्‍ा लाइसेंस के आधार पर ही कोई कंपनी बैंकिंग कार्य कर सकती है। ऐसे बैंकिंग लाइसेंस प्राप्‍त बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम की सूची दो में जोड़ा जाता है और उसे अनुसूचित बैंक कहा जाता है।

:- ऐसे ही तमाम दूसरे सवालों की जानकारी के लिए पढ़ें, अमर उजाला सफलता का मार्च 2014 अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed