फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   important point for success in cat exam.

इस फॉर्मूले से जरूर मिलेगी CAT की परीक्षा में सफलता!

Mon, 22 Sep 2014 01:03 PM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
important point for success in cat exam.

कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) की परीक्षा नवंबर 2014 में आयोजित की जानी है जिसके लिए फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया जारी है। फार्म भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2014 है। यह परीक्षा आमतौर पर 20 दिन चलती है।

विज्ञापन


इसकी तैयारी का सही समय फार्म भरने के तुरंत बाद ही शुरू हो जाता है, इसलिए बिना देर किए तैयारी में जुट जाएं। आइए जानते हैं कि कैट में सफलता के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए?
विज्ञापन


सबसे जरूरी चीज जो अपको पहले करनी है वह है मानसिक रूप से खुद को कैट की परीक्षा देने के लिए तैयार करना। यदि आपने खुद को पूरी तरह इसके लिए दृढ़ कर लिया है तो शीर्ष बिजनेस स्कूल में जगह बनाने से आपको कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आप खुद पर विश्वास रखते हैं और कड़ी मेहनत करने से नहीं हिचकिचाते तो बस आपको अपनी तैयारी को सही दिशा देना भर ही काफी है। पिछले वर्षों के दौरान हुए टॉपरों की राय है कि अगर उम्मीदवार किसी कोचिंग अथवा संस्थान से पढ़ने की बजाय खुद ही अधिक मेहनत करने में सक्षम हैं तो कैट पास करना कोई असंभव काम नहीं है।

सेक्‍शन के मुताबिक करें तैयारी

important point for success in cat exam.

कैट की तैयारी के लिए सबसे अहम कदम है पाठ्यक्रम का पूरी तरह अवलोकन करना। आपको पाठ्यक्रम के उन सभी खंडों और विषयों पर नजर डालनी होगी जो परीक्षा में पूछे जाते हैं। इसके लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का भी साथ-साथ अवलोकन करें। इस तरह से आप बहुत ही आसानी से अपनी योजना को अंजाम दे सकते हैं।

कैट में दो खंड होते हैं-1.क्वांटिटेटिव एबिलिटी और डाटा इंटरप्रेटेशन, 2. बर्बल एबिलिटी और लॉजिकल रीजनिंग। सबसे पहले इन खंडों से आए प्रश्नों का पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न पत्रों से अवलोकन करें। इसके बाद उसी के अनुरूप हर टॉपिक को तैयार कर नोट्स बनाएं अथवा लगातार अभ्यास करें।

अंकगणित, बीजगणित, मेंशुरेशन और उच्च स्तरीय गणित पर ज्यादा ध्यान दें। दूसरे खंड में ग्रामर और वोकैबुलरी पर ध्यान दें। अगर इन पर आप पकड़ बना लेते हैं तो रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन आपके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। तार्किक प्रश्नों के ज्यादा से ज्यादा अभ्यास ही आपको लक्ष्य तक पहुंचा सकता है।

टेस्ट सीर‌िज या मॉक टेस्ट देंते रहें

important point for success in cat exam.

अगर आप नियमित कोचिंग में विश्वास नहीं रखते हैं तो विभिन्न संस्‍थानों अथवा कोचिंगों के द्वारा टेस्ट सीरिज का आयोजन कराया जाता है। आप इनको ज्वाइन करके अपना समय-समय पर आकलन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सहपाठियों के साथ मिलकर भी इस तरह के मॉक टेस्ट का अयोजन स्वयं कर सकते हैं।

इससे फायदा यह होगा कि आपको तैयारी के संदर्भ में अपनी वास्तविक स्थिति का पता चलता रहेगा और आप समय-समय पर सुधार कर सकते हैं। याद रखें कंप्यूटर मोड में खंड के आधार पर ही टेस्ट दें। जिस तरह से कैट परीक्षा होती है।

कैट की तैयारी के दौरान हो सकता है कि आप मानसिक रूप से दवाब में आ जाएं। परंतु अगर आप संयमित जीवन शैली अपनाते हैं तो आपको तनाव जैसी किसी समस्या का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए नियमित दिनचर्या, उचित खान-पान और व्यवहार में विनयशीलता होना कुछ अहम चीजे होती हैं।

टाइम मैनेजमेंट सबसे जरूरी

important point for success in cat exam.

किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए समय का प्रबंधन करना अपने आप में एक अहम चीज है। कैट की तैयारी के लिए आपको हर रोज कम से कम पांच घटों का समय अवश्य निकालना चाहिए।

प्रति दिन के हिसाब से टॉपिक निपटाते जाने में कोई कोताही नहीं बरतनी चा‌हिए। इसका फायदा आपको परीक्षा नजदीक आने के दौरान मिलता है और आपके ऊपर कोई अतिरिक्त मानसिक दवाब नहीं होता है।

अगर आप स्नातक की परीक्षा दे रहे हैं और कैट की तैयारी के लिए सोच रहे हैं तो अभी संभल जाएं और अच्छे अंकों के साथ ग्रेजुएशन करें क्योंकि आईआईएम द‌ाखिला प्रक्रिया में अकादमिक रिकॉर्ड को वरीयता मिलती है।

रटने से ज्यादा जरूरी है समझ

important point for success in cat exam.

कैट एक योग्यता परीक्षा है। इसमें रटने से ज्यादा जरूरी है कि आपकी अवधारणात्म समझ (कांसेप्चुअल क्लैरिटी) काफी ज्यादा हो। इसके साथ ही आपको यह भी पता होना चाहिए कि उस समझ को  कैसे एप्लाई करना है।

आज के संचार युग में अपनी इच्छा के अनुसार मित्रमंडली बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। क्योंकि फेसबुक, ट्वीटर और वाट्स अप जैसी सोशल साइट्स के ‌जरिए आप बहुत कुछ कर सकते हैं। इसके अलावा अपने आस-पास के सहपाठियों से जुड़कर भी एक ऐसा समूह बना सकते हैं जो कि कैट की परीक्षा पास करना चाहता हो।

मित्रमंडली और समूह चर्चा के माध्यम से आप अपनी अवधारणात्मक समझ को बहुत ज्यादा विकसित कर सकते हैं। इसलिए बिना देरी किए आज से ही पुख्ता रणनीति पर गौर करें और लक्ष्य के प्रति पूरी लगन से जुट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed