SSC-CGL परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएससी ने सीजीएल परीक्षा की तिथि पहले 27 अप्रैल, 2014 और 4 मई, 2014 तय किया था। अब लोकसभा चुनाव की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
परीक्षा की अगली तारीख की घोषणा जून में होगी। इससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए थोड़ा और समय मिल गया है। ऐसे में सामयिकी का नया एसएससी स्पेशल अंक निश्चित ही आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
बढ़ी एसएससी सीजीएल की परीक्षा तिथि
जब परीक्षा की घड़ी सिर पर हो, तो सही रणनीति का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सफलता सामयिकी मई अंक में मुख्य फोकस 'कम समय में कैसे करें एसएससी की तैयारी' पर रखा गया है।
जानिए एसएससी-सीजीएल से जुडी सभी पहलू
इस अंक में कम समय में एसएससी की तैयारी के नुस्खे बताए गए हैं।
पिछले अंकों की तरह इस बार भी देश-विदेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के अलावा बैंकिंग, रेलवे, एलआईसी जैसी परीक्षाओं के मद्देनजर तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां सामयिकी के इस नए अंक में जोड़ी गई हैं।
हाल ही में आयोजित एसएससी की परीक्षा के प्रामाणिक हल प्रश्न पत्रों के अलावा करेंट अफेयर्स और कंप्यूटर के बहुविकल्पी सवाल भी सामयिकी के नए अंक में शामिल किए गए हैं। एसएससी की तैयारी करा रहे शिक्षकों और दूसरे विशेषज्ञों ने सामयिकी के मई अंक को विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी बताया है।