{"_id":"ba1a7fe3d09610cfae8c9ee8f0b4756b","slug":"horrible-fire-in-bekary-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकरी शॉप में आग, लाखों का सामान खाक","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
बेकरी शॉप में आग, लाखों का सामान खाक
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर-पटियाला मार्ग पर लक्की ढाबे के सामने दि बेक शॉप में दोपहर को आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
वहीं बेकरी के मालिक नें शहर में फायर स्टेशन न होने के कारण प्रशासन पर आरोप लगाया है। बेकरी शॉप के मालिक समनदीप ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे अचानक दुकान के पीछे बने किचन में आग लग गई।
इसे देखते हुए तुरंत उन्होंने शॉप में लगे अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग को ठीक तरह से बुझाया नहीं जा सका।
इसके बाद समनदीप ने इसकी सूचना तुरंत आसपास के लोगों, पुलिस व फायर स्टेशन अधिकारियों को दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद डेराबस्सी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
बेकरी मालिक समनदीप के अनुसार आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। एएसआई नरिंदर कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका है।