फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   High court recruited stenographer

सरकारी नौकरी चाहिए तो पढ़िए ये खबर

Wed, 24 Sep 2014 01:04 PM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
High court recruited stenographer

जबलपुर (मध्य प्रदेश) हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 88 है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 44 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13 पद, अनुसूचित जाति के 14 पद व अनुसूचित जनजाति के 17 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से अंग्रेजी शार्टहैंड की परीक्षा पास होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों के लिए 9,300 से 34,800 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गये हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

High court recruited stenographer

इन पदों पर आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। प्रारंभिक परीक्षा जबलपुर में आयोजित की जायेगी। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, कंप्यूटर व अंग्रेजी शार्टहैंड से संबंधित 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मुख्य परीक्षा 90 अंकों की होगी। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार का मौका मिलेगा, साक्षात्कार 10 अंकों का होगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। साक्षात्कार के समय आवेदकों को समस्त दस्तावेजों के मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। आवेदकों के दस्तावेजों की जांच साक्षात्कार के समय की जायेगी।

इस प्रकार से करें आवेदन

High court recruited stenographer

विज्ञापित पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जायेगा। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2014 निर्धारित की गई है।

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 400 रुपये व आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए 200 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को ही आरक्षण का लाभ मिलेगा। आवेदन शुल्क के अलावा सभी आवेदकों को पोर्टल शुल्क 100 रुपये MPOnline के माध्यम से जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट http://www.mphc.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed